13 दिसंबर 2014 - 19:18
यमन में अपहरण किए गए ईरानी राजनयिक की स्वतंत्रता के प्रयास जारी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि यमन में अपहरण किए गए ईरानी राजनयिक की स्वतंत्रता की कोशिशें जारी हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान के उप विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि यमन में अपहरण किए गए ईरानी राजनयिक की स्वतंत्रता की कोशिशें जारी हैं। सूचना के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने शुक्रवार को कहा कि यमन में अपहरण किए गए ईरानी राजनयिक नूर अहमद नेक बख्त की स्वतंत्रता के प्रयासों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
उन्होंने ईरानी राजनयिक नूर अहमद नेक बख्त की ताज़ा स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेक बख्त के सही व सालिम होने की ख़बरें हैं और उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही मुक्त करा लिया जाएगा। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अपहरण हुए ईरानी राजनयिक पूरी तरह से सही व सालिम हैं कहा कि नेक बख्त की स्वतंत्रता के लिए ईरान और यमन के संबंधित अधिकारियों के प्रयास गंभीरता के साथ जारी हीं। ज्ञात रहे कि यमन की राजधानी सनआ में 21 जुलाई 2013 को एक ईरानी राजनयिक नूर अहमद नेक बख्त को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था।